क्या आपको कुछ पूछना है? हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं.
-
अब स्विच करना हुआ आसान.
-
क्या Chromebook डिवाइस, लैपटॉप की कैटगरी में आते हैं?
हां, ये लैपटॉप की कैटगरी में आते हैं. इनमें Google के ऐप्लिकेशन और सुविधाएं पहले से मौजूद होती हैं. इनकी मदद से किसी भी तरह का काम किया जा सकता है.
-
Chromebook Plus क्या है?
Chromebook Plus लैपटॉप में आपको एआई की खास सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही, इनमें Chromebook के मुकाबले दोगुनी स्पीड, स्टोरेज, और मेमोरी मिलती है.1
-
क्या फ़ोन को Chromebook के साथ कनेक्ट किया जा सकता है?
हां, Android फ़ोन को Chromebook से कनेक्ट किया जा सकता है. इससे आपको आसानी से टेक्स्ट मैसेज का जवाब देने, हॉटस्पॉट से कनेक्ट करने या फ़ाइलें और फ़ोटो शेयर में मदद मिलती है.
-
Chromebook पर स्विच करना कितना आसान है?
Chromebook पर स्विच करना काफ़ी आसान है. अपने Google खाते का इस्तेमाल करके, पूरा डेटा आसानी से ट्रांसफ़र किया जा सकता है. सबसे पहले, अपने पुराने डिवाइस पर Chrome ब्राउज़र में साइन इन करें और अपने कॉन्टेंट का बैक अप लें. इसके बाद, अपने नए Chromebook में साइन इन करें और इसे इस्तेमाल करना शुरू करें.
-
Chromebook के साथ मिलने वाले Google AI Pro के ऑफ़र को कैसे रिडीम करें?
नया Chromebook खरीदने पर, आपको बिना किसी शुल्क के Google AI Pro, 2 टीबी स्टोरेज, और अन्य सुविधाएं मिलती हैं.2 ऑफ़र रिडीम करने के लिए, यहां दिए गए लिंक पर जाकर आसान चरण पूरे करें. ये ऑफ़र, डिवाइस के मॉडल के आधार पर मिलते हैं.
-
हर दिन भरोसेमंद परफ़ॉर्मेंस.
-
क्या मुझे अपने Chromebook के लिए अलग से एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर खरीदना पड़ेगा?
आपको अलग से एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. Chromebook डिवाइस इतने सुरक्षित होते हैं कि इनमें कभी कोई वायरस नहीं मिला. इसकी वजह है, इनमें पहले से मौजूद सुरक्षा सुविधा और Titan C2 सिक्योरिटी चिप.3
-
मेरे Chromebook की बैटरी कितने समय तक चलेगी?
Chromebook डिवाइसों की बैटरी लाइफ़ इतनी होती है कि आप पूरे दिन या लंबी फ़्लाइट के दौरान आसानी से काम कर सकें.4 बैटरी लाइफ़ इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपके Chromebook का मॉडल कौनसा है और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
-
क्या Chromebook पर मेरी सभी फ़ाइलों और ऐप्लिकेशन के लिए स्टोरेज उपलब्ध होगा?
हां, Chromebook खरीदने पर आपको पहले से मौजूद स्टोरेज के साथ-साथ, अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है. इसके अलावा, नया Chromebook खरीदने पर आपको एक साल के लिए 100 जीबी का क्लाउड स्टोरेज मुफ़्त में मिलेगा.5 शर्तें लागू.
-
क्या Chromebook को वाई-फ़ाई के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, Chromebook को ऑफ़लाइन मोड में इस्तेमाल करके ईमेल और अपना शेड्यूल देखा जा सकता है. साथ ही, कामों की सूची मैनेज की जा सकती है और अन्य काम किए जा सकते हैं.
-
मैं अपने Chromebook पर स्क्रीनशॉट कैसे लूं?
Chromebook पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए, Shift + Ctrl + Show Windows बटन दबाएं. इससे स्क्रीन कैप्चर टूल खुल जाएगा. इसके बाद, स्क्रीनशॉट लेने के लिए स्क्रीन का कोई हिस्सा, पूरी स्क्रीन या कोई विंडो चुनी जा सकती है. स्क्रीनशॉट लेने या स्क्रीन रिकॉर्ड करने के बाद, कुछ ही क्लिक में इमेज या वीडियो को देखा जा सकता है, मिटाया जा सकता है, और शेयर किया जा सकता है.
-
आपके सभी पसंदीदा ऐप्लिकेशन.
-
क्या Chromebook पर अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
हां, Chromebook पर अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसमें कई तरह के ऐप्लिकेशन आसानी से ऐक्सेस किए जा सकते हैं. जैसे, Netflix, Adobe Photoshop, Zoom, Microsoft® 3656 वगैरह.
-
क्या Chromebook पर Microsoft® 365 का इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां! Chromebook पर Microsoft® 365 ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, Microsoft® Word, Excel®, और PowerPoint® की फ़ाइलों को आसानी से ऐक्सेस, डाउनलोड, और सेव किया जा सकता है. यही नहीं, आपके पास उनमें बदलाव करने विकल्प भी होता है.6
-
क्या Chromebook पर अपने पसंदीदा गेम खेले जा सकते हैं?
हां, Chromebook पर Play Store से Minecraft और Roblox जैसे अपने पसंदीदा गेम खेले जा सकते हैं. NVIDIA GeForce NOW और Xbox Cloud Gaming की मदद से, क्लाउड पर मौजूद अपने पसंदीदा पीसी और कंसोल गेम भी स्ट्रीम किए जा सकते हैं. जैसे, Fortnite, Halo, और Dota 2. इनमें मौजूद गेम डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके, गेमप्ले को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है और उसे रिकॉर्ड करके दूसरों के साथ शेयर किया जा सकता है.
1 साल 2024 में सबसे ज़्यादा बिकने वाले Chromebook डिवाइसों की तुलना में.
2 Chromebook Plus के किसी ऑफ़र से जुड़ी शर्तें जानने के लिए, g.co/chromebook/google-ai-pro-12-month-offer पर जाएं. वहीं, Chromebook के किसी ऑफ़र से जुड़ी शर्तें जानने के लिए, g.co/chromebook/google-ai-pro-3-month-offer पर जाएं.
3 मई 2025 तक, ChromeOS पर किसी भी दस्तावेजी, सफल वायरस हमले का कोई सबूत नहीं मिला है. डेटा विभिन्न राष्ट्रीय और आंतरिक डेटाबेस की ChromeOS निगरानी पर आधारित है.
4 ऐसा हो सकता है कि आपके लैपटॉप की बैटरी लाइफ़, बताई गई बैटरी लाइफ़ से कम हो. बैटरी लाइफ़, डिवाइस की सेटिंग, इस्तेमाल का तरीका, इंटरनेट कनेक्शन की स्थिति, और जगह पर निर्भर करती है. ज़्यादा जानने के लिए, g.co/chromebook/battery पर जाएं
5 इसकी कीमत ₹23,400 है. यह ऑफ़र सीमित समय के लिए उपलब्ध है. अपनी सदस्यता को जब चाहें, रद्द करें. Google AI Pro और Gmail, Docs वगैरह में Gemini की सुविधा सिर्फ़ 18 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है. Gmail, Docs वगैरह में Gemini की सुविधा सिर्फ़ चुनिंदा भाषाओं में उपलब्ध है. ऑफ़र को रिडीम करने की ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले हर Google खाते से, ऑफ़र को सिर्फ़ एक बार रिडीम किया जा सकता है. यह ऑफ़र, स्कूल और कारोबारों के लिए उपलब्ध नहीं है. यह कमर्शियल चैनल के अलावा अन्य तरीकों से खरीदे गए डिवाइसों के लिए भी उपलब्ध नहीं है. इस बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, google/Gemini-Education पर जाएं.
6 Microsoft 365® की सदस्यता लेने पर कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. Microsoft, Excel, और PowerPoint, Microsoft Corporation के रजिस्टर किए हुए ट्रेडमार्क हैं.